ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं। अब इन लोगों की मदद के लिए हम साथ-साथ है एनजीओ आगे आई है। टीम ने शुक्रवार को उन सभी गांवों का दौरा किया और परिवारों की आर्थिक मदद दी। एनजीओ के संस्थापक मोनू वर्मा ने बताया कि हमारी एनजीओ गोलीबारी प्रभावित उन सभी परिवारों की मदद करेगी जिनके परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है और मकान गोलीबारी में क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मौके पर सोनू महाजन सहित कई लोग उपस्थित रहे।