फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छंब ज्यौड़ियां के गांवों में लौटी रौनक, बाजार खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
छंब ज्यौड़ियां। संघर्ष विराम के बाद सीमावर्ती गांवों में भी रौनक लौटने लगी है। बाजार खुल गए हैं। क्षेत्र में चहल पहल दिखने लगी है। पलांवाला से जम्मू के लिए छंब रूट की बसें भी चलने लगी हैं।
विज्ञापन

सेलून चलाने वाले सोनू भंडारी ने बताया कि गोलाबारी के बाद से उनकी दुकान बंद थी। अब हालात सामन्य होने पर लोग भी घरों को लौटने लगे हैं। बाजार भी खुलने लगे हैं। गांव घिगड़ेयाल में मिठाई की दुकान चला रहे कुलदीप सिंह ने बताया कि उनका गांव बिलकुल सीमा पर है। गोलीबारी के डर से हमारी दुकान बंद थी। हमने भी बुधवार को दुकान खोली। पलांवाला निवासी गेहूं व्यापारी गुलबदन सिंह ने बताया कि गोलीबारी के चलते क्षेत्र के सभी लोग गांवों से चले गये थे। फसल खरीदने का काम भी बंद हो गया था। हालात सामान्य होने पर फिर से काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें