फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज्यौड़ियां में डेंगू रोकथाम के लिए स्प्रे और फॉगिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। डेंगू के प्रसार को रोकने और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर समिति ज्यौड़ियां की तरफ से एक विशेष अभियान शुरू किया गया। इसके तहत विभिन्न सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्रों में स्प्रे और फॉगिंग की जा रही है। यह अभियान कार्यकारी अधिकारी संजय शर्मा की निगरानी में चलाया जा रहा है। इस दौरान सफाई दलों ने तहसील कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग के भवनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सार्वजनिक सेवाओं से संबंधित कार्यालयों में व्यापक फॉगिंग की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करना और डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों के खतरे को कम करना है। नगर समिति ज्यौड़ियां ने सभी नागरिकों और विभागों से अनुरोध किया है कि इस अभियान में सहयोग करें, साफ-सफाई बनाए रखें, कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। कार्यकारी अधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि नगर समिति जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें