ज्यौड़ियां। रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू ने बुधवार को खौड़ में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शहीद गुलबदन सिंह राजकीय महाविद्यालय में किया गया। इस मौके पर एसएसपी राजिंदर सिंह कटोच मुख्य रूप से उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला पलांवाला तथा परगवाल की टीम के बीच खेला गया। इसमें पलांवाला की टीम ने जीत कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रह कर खेलों की तरफ ध्यान देने के लिए कहा।