फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बॉर्डर एक्शन कमेटी खौड़ ने मनाया राजतिलक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में बॉर्डर एक्शन कमेटी की तरफ से बुधवार को कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राजतिलक दिवस मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के काफी लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर दूर-दराज से आए लोगों को मिठाई बांटी गई। देविंदर सिंह ने उपस्थित लोगों को सबोंधित करते हुये कहा कि महाराजा गुलाब सिंह ने राज्य की सीमा को बढ़ाया। यह डोगरा योद्धा के लिए बहुत सम्मान की बात है, जिसे सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह ने मान्यता दी है। इस मौके पर देवेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार से मांग की कि हमारे युवाओं को डोगरा प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने की छूट दी जाए। कार्यक्रम में कुलदीप सिंह, होशनाक सिंह, हरबंस लाल शर्मा, बोध राज, रवि शर्मा तथा पवन सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें