अखनूर। महाराजा हरि सिंह बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अखनूर फुटबॉल कप 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में रविवार को जेएंडके बैंक अकादमी चैंपियन बना। अकादमी ने अखनूर टाइगर्स फुटबॉल क्लब को सडन डेथ में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबला बेहद कांटे का रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने 2-2 गोल कर बराबरी बनाए रखी। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर रहीं। अंततः सडन डेथ में जेएंडके बैंक अकादमी ने 1-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विधायक अखनूर मोहन लाल भगत गेस्ट ऑफ ऑनर रहे।