फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में पंडित गोविंद राम शर्मा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पूर्व मंत्री पंडित गोविंद राम शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने कहा कि पंडित गोविंद राम शर्मा जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा जम्मू-कश्मीर में सशक्त स्थिति में खड़ी है। उन्होंने कहा कि जिस दौर में भाजपा का नाम तक लेना कठिन था, उस समय पंडित जी ने अनेक संघर्षों और चुनौतियों का सामना करते हुए पार्टी का झंडा बुलंद रखा। उन्होंने सुरेश शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए जनसेवा में निरंतर सक्रिय हैं।

विधायक मोहनलाल भगत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित गोविंद राम शर्मा एक दूरदर्शी नेता थे। उनका सपना अखनूर क्षेत्र के सिंचाई से वंचित गांवों तक कंडी कैनाल पहुंचाना था। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस अधूरे सपने को साकार करने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें