फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में भाजयुमो का प्रदर्शन, जम्मू में एनएलयू की स्थापना की मांग तेज

विज्ञापन
निर्दोष चौक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला जलाते भाजयुमो कार्यकर्ता व नेता। - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
अखनूर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने वीरवार को अखनूर के निर्दोष चौक में जम्मू में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) की स्थापना की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष अरुण प्रभात सिंह ने किया। अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और विधायक कार्यालय बस स्टैंड से निर्दोष चौक तक रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू क्षेत्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए “जम्मू मांगे एनएलयू” और “अखनूर मांगे एनएलयू” के नारे लगाए। साथ ही नेकां सरकार, उमर अब्दुल्ला, सुरिंदर चौधरी और स्थानीय मंत्री सतीश शर्मा के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात सिंह ने कहा कि जम्मू के युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई युवाओं के अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए है।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि जम्मू क्षेत्र को लंबे समय से उच्च शिक्षण संस्थानों के मामले में नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित संस्था की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र जम्मू में एनएलयू स्थापित किया जाए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप बनोत्रा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह और जिला प्रधान बलविंदर सिंह बिंदु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें