अखनूर। अखनूर टाइगर्स फुटबॉल क्लब की तरफ से रविवार को आयोजित बैठक में आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। क्लब के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिसमें पवन कुमार भारती को अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में अंशुल गुप्ता को उपाध्यक्ष, जिम्मी मंगोत्रा को महासचिव, आकाश शर्मा को सचिव तथा विश्व भारती को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा क्लब की विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया। चयन समिति में ऋतिक मन्नास, संदीप शर्मा और विजय सिंह को शामिल किया गया है। अनुशासन समिति में दीपक ब्राल, जिमी मंगोत्रा और गौतम शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रोक्योरमेंट समिति में संदीप शर्मा और अमित शर्मा को नियुक्त किया गया है। आगामी टूर्नामेंट के लिए संदीप शर्मा को टीम का कप्तान तथा ब्रह्मांश को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। क्लब पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में टीम आने वाले सत्र में बेहतर प्रदर्शन करेगी और अखनूर का नाम रोशन करेगी।