अखनूर। अखनूर क्षेत्र के ई-रिक्शा मालिकों और चालकों की तरफ से दशहरा मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पवन शर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से दिग्विजय सिंह जम्वाल को ई-रिक्शा ऑटो यूनियन का प्रधान चुना गया।
यूनियन के अन्य पदाधिकारियों में सचिन शर्मा को उपप्रधान, ऋषभ शर्मा को महासचिव, अजय सिंह को सचिव तथा नीरज कुमार को खजांची बनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा मालिकों और चालकों ने भाग लिया तथा संगठन को मजबूत बनाने और चालकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर दिग्विजय सिंह जम्वाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कहा कि यूनियन के सभी साथियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाने का प्रयास करेंगे।