अखनूर। ऐतिहासिक जियो पोता घाट, चिनाब तट पर बुधवार को विधायक मोहन लाल के नेतृत्व में भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों, सामाजिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर होली की खुशियां साझा कीं। डीजे की धुन पर युवाओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व डीडीसी सदस्य भूषण बराल, पंडित सुरेश शर्मा, पूर्व पार्षद भारत भूषण गुप्ता, बलदेव राज, कर्ण सिंह, कुलदीप कुमार, कुलदीप राज, पूर्व पंच-सरपंच, पार्षद और कस्बे के प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोहन लाल ने कहा कि होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ दिलों को जोड़ने का पर्व भी है, जो हमें आपसी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने यह भी कहा कि जियो पोटा घाट को एक बड़े और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयां बांटकर होली की बधाइयां दीं।