फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में एनजीओ ‘उम्मीद’ का स्वच्छता जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। नगर में शुक्रवार को सामाजिक संस्था उम्मीद एनजीओ की ओर से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया और आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। सदस्यों ने लोगों से कहा कि घर का कचरा गलियों, नालियों या सड़कों पर न फेंकें, बल्कि नगर पालिका की गाड़ियों या निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। उन्होंने बताया कि जिस तरह हम अपने घर को साफ रखते हैं, उसी तरह अपने मोहल्ले और शहर को साफ रखना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से बीमारियों पर भी रोक लगाई जा सकती है। अभियान में संस्था के अध्यक्ष अनव लंगर, सचिव अनिल अब्रोल, तनु थप्पा, दीपक प्रजापति, आयुष शर्मा, आशीष, अन्निकेत, आदित्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें