फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरु रविदास जी के चरणों में माथा टेक मांगी सुख समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के चरणों में माथा टेक कर सुख, शांति और समाज में भाईचारे की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पाठी बुआ दित्ता ने भावपूर्ण प्रवचन देते हुए सत्संग कराया। उन्होंने गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, उनके द्वारा समाज को दिए गए समानता, मानवता और भेदभाव रहित समाज के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को ऊंच-नीच, जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। गुरु महिमा के भजनों से मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन


समारोह में समाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि यह सम्मान नई पीढ़ी को शिक्षा व संस्कारों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावकों और उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्य रूप से उपस्थित विधायक मोहन लाल ने सभा को संबोधित करते हुए गुरु रविदास जी की जीवनी, उनके संघर्ष, सामाजिक सुधारों तथा मानवता के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें