फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस थाना अखनूर को मिला जम्मू-कश्मीर के सर्वश्रेष्ठ थाने का दर्जा

विज्ञापन
डीजीपी नलिन प्रभात थाना प्रभारी अखनूर संजीव चिब एवं एसडीपीओ अखनूर वरिंदर गुप्ता को प्रशस्ति पत् - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
अखनूर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए बुधवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। पुलिस थाना अखनूर को वर्ष 2024 के लिए गृह मंत्रालय की तरफ से जम्मू-कश्मीर का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जम्मू-कश्मीर नलिन प्रभात ने स्वयं अखनूर पुलिस थाने का दौरा कर थाने की टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में आईजीपी जम्मू जोन बीएस टूटी, आईजीपी सीआरपीएफ जम्मू गोपाल केराव, डीआईजी जेएसके रेंज शिव कुमार शर्मा, उपायुक्त जम्मू सचिन वैश्य तथा एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह सहित कई उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

इस खास मौके पर अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत ने भी विशेष अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, खुफिया एजेंसियों, जिला प्रशासन के अधिकारी, जम्मू के ज़ोनल एसपी, सभी एसडीपीओ और रूरल ज़ोन के एसएचओ शामिल हुए।
विज्ञापन


यह प्रतिष्ठित सम्मान गृह मंत्रालय के पुलिस आधुनिकीकरण प्रभाग की ओर से ट्रांसरूरल रिसर्च एजेंसी के सहयोग से चलाए जा रहे एक राष्ट्रीय अभियान के तहत दिया गया। इस प्रक्रिया में देशभर के 17,932 थानों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें से 76 थानों को कड़े मानदंडों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया और अखनूर पुलिस थाना शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थानों में अपनी जगह बनाने में सफल रहा।

यह पहल वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के कच्छ में आयोजित डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन में शुरू की गई थी। तब से यह एक नियमित वार्षिक प्रक्रिया बन गई है, जिसका उद्देश्य देशभर में बेहतर, नवाचारी और जनसुलभ पुलिसिंग को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर डीजीपी नलिन प्रभात ने जम्मू पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान समर्पण, अनुशासन और जनहितकारी कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने वर्ष 2024 में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तत्कालीन एसएचओ तारिक अहमद, एसडीपीओ मोहन शर्मा, एसपी रूरल बृजेश शर्मा और एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह की सराहना की। साथ ही उन्होंने वर्तमान एसएचओ संजीव चिब और एसडीपीओ वरिंदर गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे इस उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

आईजीपी जम्मू जोन बीएस टूटी ने भी पुलिस थाना अखनूर की टीम को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें