फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दरिया चिनाब में महिला की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। एक महिला वीरवार को चिनाब नदी में डूब गई। यह घटना गुरुद्वारे के पास नदी किनारे की है। लोगों ने महिला को डूबता देख तुरंत उसे बाहर निकाला और बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक समय तक पानी में रहने की वजह से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में मृतका की पहचान गुरमीत कौर पत्नी चरणजीत सिंह निवासी न्यू प्लॉट, जम्मू के रूप में हुई। पुलिस जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से मानसिक तनाव व अवसाद (डिप्रेशन) से ग्रसित थी और कई बार घर से बिना बताए निकल जाती थी। परिजनों ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें इस मौत को लेकर किसी पर कोई संदेह नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें