अखनूर। अखनूर के शारदा पैलेस में मंगलवार को सहकारिता विभाग और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में सहकार सखी सिलाई केंद्र योजना के तहत सिलाई मशीन वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर 12 महिला प्राथमिक कृषि साख समितियों की 60 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सिलाई केंद्र स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकें। इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए वस्त्रों को सहकारिता विभाग द्वारा संचालित सुपर बाजारों में बेचा जाएगा, जिससे उन्हें स्थायी आजीविका के अवसर प्राप्त होंगे।