फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांग्रेस ने अखनूर में निकाली जय हिंद रैली

विज्ञापन
अखनूर में जय हिंद यात्रा निकालते कांग्रेस के नेता। - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
अखनूर। कांग्रेस पार्टी ने रविवार को अखनूर में एक भव्य ‘जय हिंद यात्रा’ का आयोजन किया। इस रैली का नेतृत्व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने किया। इस दौरान कांग्रेस हाईकमान की तरफ से अखनूर के निलंबित चार स्थानीय नेता कुलदीप शर्मा पूर्व सरपंच, मोहन लाल भगत पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अखनूर, ओम प्रकाश पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भलवाल और वरिष्ठ नेता देस राज भगत की भी वापसी हुई। इनकी बहाली से पार्टी को अखनूर में मजबूती मिली है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मूला राम, मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, पूर्व विधायक बलबीर सिंह, पूर्व एमएलसी वेद महाजन, सेवा दल प्रमुख विजय शर्मा, किसान सेल के चेयरमैन भरत प्रिय, सोशल मीडिया चेयरमैन जतिन रैना, कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. अशोक भगत, हरि सिंह चिब आदि मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय पैलेस में एक बड़ी जनसभा का भी आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए रमन भल्ला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सेना की बहादुरी का प्रतीक है। इसे राजनीतिक रंग देना गलत है। उन्होंने मोदी सरकार से पूछा कि पहलगाम हमले की चूक पर चुपी क्यों है, पाकिस्तान को ऑपरेशन की जानकारी कैसे मिली और अमेरिका ने अचानक सीजफायर की घोषणा क्यों की। उन्होंने केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा न देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह जनता का अधिकार है और कांग्रेस इस लड़ाई की अगुवाई करेगी।
विज्ञापन


मूला राम ने कहा कि भाजपा ने राज्य का दर्जा बहाल करने का झूठा वादा कर जनता को गुमराह किया। अब समय आ गया है कि जनता अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे। मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि सरकार की विदेश नीति सवालों के घेरे में है। पाकिस्तान को आतंकवाद का साथी बताने वाली सरकार अब कैसे अमेरिकी समर्थन से उसे शांतिदूत बता रही है?

यशपाल कुंडल और अन्य नेताओं ने भाजपा पर बांटो और राज करो की नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने स्थानीय लोगों के लिए भूमि और रोजगार के अधिकार की बहाली की मांग की। इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस नेता अशोक भगत, बंसी लाल गुप्ता, केपी सिंह, प्रेम लाल, पूर्व सरपंच देस राज, राम लाल, कृष्ण शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें