फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संघर्ष विराम के बाद अखनूर में रातभर शांति, बाजार खुले, जनजीवन पटरी पर लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। संघर्ष विराम की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान फिर बाज नहीं आया। रात करीब आठ बजे के बाद सीमापार से गोलियों की आवाज़ गूंजने लगी। साथ ही पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुए। भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें तत्काल निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन


राहत की बात ये रही कि रात 11 बजे के बाद से क्षेत्र में पूरी तरह शांति रही। रविवार सुबह जब सूरज निकला तो अखनूर के बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले और लोग जिंदगी की ओर लौटते दिखाई दिए। हालांकि, सीमा के नजदीकी गड़खाल जैसे गांवों में अब भी सन्नाटा पसरा है। अधिकतर घर खाली हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर राहत शिविरों में रह रहे लोगों से फिलहाल बाहर न आने को कहा है।

सूत्रों के अनुसार इस हमले में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। सेना स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है और क्षेत्र में फिलहाल शांति कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें