फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कमांडर जतिंदर पाल को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर के टांडा गांव के रहने वाले एवं समुद्रयान मिशन के मत्स्य 6000 सबमर्सिबल के पायलट कमांडर जतिंदर पाल सिंह को अखनूर के विधायक मोहन लाल ने सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपेश सिंह, विनय शर्मा, केडी शर्मा और नीरज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कमांडर जतिंदर पाल सिंह भारत के महत्वाकांक्षी समुद्रयान मिशन का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने हाल ही में मत्स्य 6000 सबमर्सिबल के सफल वेट टेस्ट पूरे किए हैं। इस उपलब्धि के लिए विधायक ने उन्हें बधाई दी और कहा कि भारत के वैज्ञानिक एवं अभियंता इस मिशन से समुद्री जैव विविधता, गहरे समुद्र में मौजूद खनिज संपदा और जलवायु परिवर्तन से जुड़े महत्वपूर्ण शोध कर सकेंगे।

कमांडर जतिंदर पाल सिंह ने कहा, ''''यह सम्मान न केवल मेरा बल्कि पूरे अखनूर और देश के वैज्ञानिकों का है। हमारा लक्ष्य भारत को समुद्री अनुसंधान और गहरे समुद्र में खोज के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें