फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक साथ, एकजुट होकर किया योग

Mon, 22 Jun 2026 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
रियासी।केबल ब्रिज के पास योग करते अधिकारी व जवान।फोटो स्तोत्र,सीआरपीएफ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन ने जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा कई विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी इकट्ठा हुए। स्कूलों, कॉलेज के विद्यार्थी योग करने के लिए पहुंचे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की 126 बटालियन ने योग कार्यक्रम का आयोजन जिले के अंजी क्षेत्र में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत बने केबल ब्रिज के पास योग किया। बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने कमांडेंट मनोज वर्मा के नेतृत्व में योग किया। इस अवसर पर बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी संतोष कुमार, उप कमांडेंट धर्मेंदु आर्य, उप कमांडेंट रणवीर सिंह, सह कमांडेंट रामनरेश, सह कमांडेंट चिकित्सा डॉ. अजय कांत सर्वणकार, साथ ही बटालियन के जवानों, जीआरपी एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। माड़ी रोड पर स्थित निरंकारी भवन में भी योग हुआ। संगत ने एक साथ बैठकर योग किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वार्ड नौ में स्थित आप शंभू महादेव मंदिर परिसर में योग किया। इस मौके पर विधायक कुलदीप राज दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें