पुंछ। जिले की मंडी तहसील में मंगलवार को जंगली भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप में घायल हो गई। उसे उप जिला अस्पताल मंडी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल महिला की पहचान हाजरा बेगम (50) पत्नी मोहम्मद बशीर निवासी गांव किनारी तहसील मंडी के रूप में हुई है। मंडी तहसील में दो दिन में भालू के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले कल मंडी तहसील के लोरन में भालू हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
जानकारी के अनुसार हाजरा बेगम घर के पास घास काट रही कि तभी मादा भालू तीन चार शावकों के साथ आ गई। मादा भालू ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में इतने भालू हैं कि हमारा जीना मुश्किल हो गया है।