फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खेतों में ज्यादा खाद का इस्तेमाल न करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग ने सुरनकोट में खेत बचाओ अभियान के तहत लगाया जागरुकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। कृषि विभाग की ओर से चलाए जा रहे खेत बचाओ अभियान के तहत बुधवार को सुरनकोट में किसानों के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कृषि अधिकारी जोगराज सिंह सलाथिया और एसडीएम सुरनकोट मोहम्मद फारूक नाजकी ने की। सुरनकोट के विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम इसके मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कृषि भूमि की सुरक्षा और आधुनिक, टिकाऊ खेती के तरीकों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने किसानों से उत्पादकता और आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी योजनाओं और तकनीकों का लाभ उठाने का आग्रह किया। तकनीकी विशेषज्ञों ने किसानों को मिट्टी की उर्वरता प्रबंधन, प्रमाणित बीजों के उपयोग, जैविक खाद और प्राकृतिक खेती के तरीकों को अपनाने के बारे में जानकारी दी। किसानों के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सत्र भी आयोजित किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र लाभार्थियों को एचएडीपी और जेके सिप के तहत मंजूरी पत्र बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरनकोट के विधायक ने एचएडीपी के तहत सुरनकोट में स्थापित ग्राम-स्तरीय मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला और किसान खिदमत घर का उद्घाटन भी किया। जम्मू के डिविजनल बीज प्रमाणन अधिकारी और पुंछ जिले में खेत बचाओ अभियान के नोडल अधिकारी श्री निर्मल प्रकाश, सुरनकोट के सब-डिविजनल कृषि अधिकारी विकास शर्मा, सुरनकोट के विषय विशेषज्ञ संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें