फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरनकोट में नशा तस्कर गिरफ्तार, 8.59 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला पुलिस ने सुरनकोट में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर करीब 8.59 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान सनम चौधरी निवासी पुरानी तहसील सुरनकोट जिला पुंछ के रूप में हुई है। इस संबंध में सुरनकोट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार सुरनकोट पुलिस की तरफ से आईटीआई रोड पर नाका जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जो पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 8.59 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें