फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में पुलिस और आवाम ने शहीद डीएसपी मंजीत सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला पुलिस और अवाम ने शनिवार को बलिदानी डीएसपी मंजीत सिंह को उनके 23 वें बलिदान दिवस पर याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य में नगर स्थित बस अड्डे पर मंजीत सिंह के शहीदी स्थल पर एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया। इस समारोह की अध्यक्षता डीएसपीडी आर शशिकांत रैना और एएसपी पुंछ मोहन शर्मा ने की जबकि एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन और डीसी पुंछ अशोक कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते मंजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बता दें कि 14 मार्च 2003 को मोहर्रम के अवसर पर आतंकियों ने पुंछ बस अड्डे पर हमला किया था। इस दौरान डीएसपी मंजीत सिंह और उनके अंगरक्षक ने आतंकियों से लोहा लेते हुए एक आतंकी ढेर करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें