फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में मरकजी ईदगाह में उमड़ी नमाजियों की भीड़

विज्ञापन
पुंछ की ईदगाह में नमाज अदा करते रोजेदार। - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर स्थित जिला मुख्यालय पुंछ में भी माहे रमजान के अंतिम जुम्मे पर मरकजी ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। इसमें नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। मरकजी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद फारूक मिस्बाही की अगुवाई में एक साथ नमाज अदा कर दुनिया भर में अमन के लिए दुआ मांगी गई। मौलाना मोहम्मद फारूक मिस्बाही ने लोगों को पांच वक्त की नमाज अदा करने और अपनी आय के मुताबिक दान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें