पुंछ। जिला पुलिस ने एक लापता व्यक्ति काे तीन दिन के भीतर तलाश कर उसे उसके परिवार से मिलाया। पुलिस के अनुसार गांव शाहपुर निवासी बशारत हुसैन के अचानक घर से लापता होने पर परिजनों ने 17 फरवरी 2026 को पुंछ पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 20 फरवरी को उसे ढूंढ निकाला। इसके बाद कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।