फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मेंढर में नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर में वीरवार को नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी गई। जिले के उपजिला मेंढर में ड्रग इंस्पेक्टर विकास कुमार की देखरेख में नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाओं में प्रेगाबलिन 300 एमजी और टेपिंटाडोल 100 मिली ग्राम की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। इनका मूल्य करीब 5,57,500 रुपये बताया जा रहा है। यह दवांए डीटीडीसी कूरियर से भेजी गई थी। ड्रग इंस्पेक्टर के अनुसार इन दवाओं का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। यह कार्रवाई क्षेत्र में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस ड्रग के दुरुपयोग में शामिल नेटवर्क की पहचान करने और उसे खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें