पुंछ। अवैध खनन में पुलिस ने बफलियाज़ के पास चांग नाला में अवैध खनन में शामिल एक जेसीबी मशीन, दो टिप्पर और तीन ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया। मंडी तहसील के राजपुरा क्षेत्र में पुलस्त्य नदी में अवैध खनन कर रही एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। पुलिस की तरफ से जब्त की गई मशीनरी और वाहनों का विवरण जिला खनिज अधिकारी पुंछ को भेज दिया गया है।