पुंछ। नगर स्थित कालेज मैदान में जिला वॉलीबाल एसोसिशन के सहयोग से जारी जिला स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। फाइनल मैच शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल वॉलीबाल क्लब और पुंछ वॉलीबाल क्लब के बीच खेला गया। शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मेमोरियल क्लब ने पुंछ वॉलीबाल क्लब को 3-1 से हराया। इसमें मुशर्रफ खान, अयाज अहमद मदनी, बिलाल अहमद, हर्षित रैना और आबिद ने अपनी टीमों के लिए असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता मोहम्मद तारिक खान ने की जबकि पुंछ जिला वॉलीबाल संघ के सचिव कृष्ण लाल शर्मा मुख्य अतिथि थे।