पुंछ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपल्क्षय पर शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय जम्मू के निर्देश पर बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल मंडी ने योग क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस उत्सव का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों के बीच शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में योग के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। क्विज में तीन प्रतिस्पर्धी राउंड करवाए गए। इस प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। इनमें पतंजलि टीम, विवेकानंद टीम, योगानंद टीम और श्रीश्री रविशंकर टीम शामिल रही।