रामगढ़। सीमावर्ती गांव नंगा में बाबा पांच पीर की दरगाह पर वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें साठ से ज्यादा पहलवानों ने भाग लिया। अंतिम मुकाबला पुपिंदर और प्रवीण में था, जो एक घंटे तक चला। बाबा की कमेटी ने संयुक्त रूप दोनों पहलवानों को विजेता घोषित कर दिया। दोनों पहलवानों को कमेटी की ओर से बराबर इनाम दिया गया। दूसरा मुकाबला बिनिया और जितू पहलवान के बीच हुआ। इसमें बिनिया ने बाजी मारी। इस दौरान मेले जैसा माहौल रहा। बच्चों ने झुलों की सवारी की।दरगाह के आगे पीछे मिठाइयों की दुकानें सजी हुई थीं। बाबा के दरगाह में गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने माथा टेका।