फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में केवी के लिए भूमि और अस्थायी भवन की पहचान करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डीसी विकास कुंडल ने वीरवार को सीमावर्ती जिला पुंछ के लिए प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को शुरू करने की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त, सहायक आयुक्त राजस्व, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा योजना अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी, तहसीलदार हवेली, मुख्यालय तहसीलदार और केंद्रीय विद्यालय राजौरी के प्रधानाचार्य सहित प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया।
डीसी ने शैक्षणिक गतिविधियां बिना देरी के शुरू करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को एक उपयुक्त अस्थायी भवन की पहचान करने का निर्देश दिया। जिसका उपयोग स्थायी बुनियादी ढांचे के बनने तक किया जा सके। गहन विचार-विमर्श के बाद डीसी ने राजस्व अधिकारियों को गुलपुर में तुरंत उपयुक्त भूमि की पहचान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें