फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर के मोहल्ला डुंगस में श्मशान घाट के पास वीरवार को एक तेज़ रफ़्तार बाइक ने सड़क किनारे चल रही एक राहगीर महिला को टक्कर मार दी। महिला से टकराने के बाद बाइक सवार भी काफी दूर तक सड़क पर रगड़ता चला गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल महिला की पहचान 30 वर्षीय रेहाना कौसर और बाइक सवार की पहचान 23 वर्षीय मोहम्मद रेहान के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों घायलों को जीएसएम जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें