फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जागरूकता रैली निकाली और चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। विश्व पर्यावरण दिवस पर वीरवार को जिले भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल मंडी ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। इसमें शामिल स्कूल के 300 के करीब विद्यार्थियों और पचास के करीब शिक्षकों ने भाग लिया। रैली मुख्य बाजार पहुंची तो वहां पर नालों एवं सड़कों पर बिखरा कचरा साफ किया गया। इसके बाद रैली मंडी तहसील कांप्लेक्स पहुंची। यहां सभी सरकारी कार्यालयों को धोया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें