फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खानेतर में गोलाबारी में जान गंवाने वाली महिला के परिजन से मिले एसीआर

Sun, 25 May 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला प्रशासन ने नियंत्रण रेखा पार से की गई गोलाबारी की घटनाओं से प्रभावित परिवारों तक पहुंचने का प्रयास किया है। इसके तहत सहायक आयुक्त राजस्व (एसीआर) मोहम्मद सैय्यद ने शनिवार काे जिले के गांव खानेतर जाकर पाकिस्तानी गोलाबारी में मृत महिला शकीला बेगम के घर का दौरा किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उपायुक्त विकास कुंडल की ओर से भी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनके दुख में शामिल हैं और सरकारी मानदंडों के अनुसार हरसंभव सहायता और राहत दिलाई जाएगी।
इस दौरे का प्राथमिक उद्देश्य संवेदना व्यक्त कर एकजुटता व्यक्त करना था। अधिकारियों ने क्षेत्र की समग्र स्थिति का भी जायजा लिया।
उन्होंने गोलाबारी से प्रभावित घरों और आसपास की संरचनाओं का निरीक्षण कर कुल नुकसान का प्रारंभिक आकलन भी किया। निष्कर्षों से समय पर राहत, मुआवजा और संभावित सुरक्षा उपायों को शुरू करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना था। इस दाैरान एसीआर के साथ तहसीलदार हवेली अजहर मजीद भी माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें