पुंछ। एएसपी मोहन शर्मा ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर स्थित गोलाबारी से प्रभावित गांव शाहपुर एवं कस्बा का दौरा किया। उन्होंने गोलाबारी से हुए नुकसान का जायजा लिया। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी उभरती स्थिति के प्रति उत्तरदायी रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने इलाके में चल रहे ऑपरेशन क्लीयरेंस का भी जायजा लिया। एएसपी ने दोहराया कि जम्मू और कश्मीर पुलिस क्षेत्र निवासियों के साथ मजबूती से खड़ी है और शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।