पुंछ। जिले में दिनभर तेज धूप के बाद रविवार देर शाम अचानक मौसम बिगड़ गया और आसमान पर बादल छा गए। इस बीच पुंछ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहले जोरदार बारिश हुई। इसके बाद पीरपंजाल के पहाड़ों के साथ ही मुगल रोड पर छत्तापानी से पीर की गली तक भारी ओलावृष्टि हुई। इससे मुगल रोड पर पर दो इंच मोटी परत जम गई। इससे मुगल रोड पर फिसलन के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वहीं इस दौरान पुंछ नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने लगी जो करीब दो घंटों तक जारी रही। इस बारिश से मौसम भी सुहावना हो गया।