फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहीद डीएसपी मंजीत सिंह क्लब बना विजेता

विज्ञापन
पुंछ जिले के सुरनकोट में सेना द्वारा आयोजित लड़कियों के वाली बाल टूर्नामेंट में जीत के लिए संघर
विज्ञापन
पुंछ। भारतीय सेना की तरफ से पुंछ जिले के सुरनकोट तहसील में आयोजित लड़कियों का पीर पंचाल वॉलीबाल टूर्नामेंट बुधवार को सम्पन्न हो गया। इसमें शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मैमोरियल वाॅलीबाल क्लब शानदार जीत हासिल कर विजेता बना।
विज्ञापन

हायर सेकंडरी स्कूल सुरनकोट में सेना द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मैच गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल सुरनकोट और शहीद डीएसपी मंजीत सिंह मैमोरियल वाॅलीबाल क्लब के बीच खेला गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, सैन्य अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। फाइनल मैच में मंजीत सिंह मैमोरियल क्लब ने टीम वर्क और मंझे हुए खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन एक से मैच जीत लिया। सेना की तरफ से विजेता, उप उपविजेता, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को खेल में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पुंछ जिले के सुरनकोट में सेना द्वारा आयोजित लड़कियों के वाली बाल टूर्नामेंट में जीत के लिए संघर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें