फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नहर किनारे अतिक्रमण से सिल्ट निकालने में आ रही बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। पिछले कई दिनों से रणवीर नहर की सफाई का कार्य चल रहा है, लेकिन किसानों का आरोप है कि नहर के किनारे पर पक्का निर्माण होने से सिल्ट निकालने में दिक्कत हो रही है। किसानों का कहना है कि जिला आयुक्त, जम्मू ने कई बार नहर किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


किसान धर्मपाल ने बताया कि हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर नहरों की सफाई की जाती है, लेकिन अतिक्रमण के कारण नहर से सिल्ट नहीं निकाली जा रही है। इससे नहर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे किसानों को खेती के लिए पानी की आपूर्ति में समस्या हो रही है।

गांव कृष्णा नगर के सुरेश शर्मा ने बताया कि कई लोगों ने नहर के किनारे वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग शेड बना रखे हैं, तो कुछ लोगों ने मवेशियों के लिए शेड बनाए हैं। इसके अलावा, कई लोगों ने अपने घरों के शौचालयों की पाइपलाइन नहर में डाल रखी है। उन्होंने कहा कि चार महीने पहले नहर को सफाई के लिए बंद किया गया था, लेकिन अतिक्रमण हटाए बिना ही सफाई का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के संबंधित एईई विनोद मेहरा ने बताया कि जिन लोगों ने नहर किनारे अतिक्रमण किया है, उन्हें पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस मामले में किसानों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि नहर की सफाई ठीक से हो सके और उन्हें खेती के लिए पर्याप्त पानी मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें