फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण के साथ देखभाल करना भी जरूरी : सत शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। कस्बे के सुल्तानपुर कंजक देवी स्थान पर भाजपा की तरफ से एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा, विधायक राजीव भगत, विधायक सुरेंद्र भगत, जिला बॉर्डर के अध्यक्ष रिंकू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि पौधरोपण करने के साथ देखभाल करना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने का एकमात्र उपाय पौधरोपण ही है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से भी एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें भाजपा का हर कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के बाद उसकी देखभाल करना भी प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें