फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन से निकली चिंगारी, 16 कनाल में गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। गेहूं की फसल को आग लगने की घटनाएं जारी हैं। वीरवार को अरनिया में दो किसानों की 16 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग कंबाइन से निकली चिंगारी से लगी बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार अमित मन्हास, थाना प्रभारी अरनिया ने जायजा लिया। मुआवजे के लिए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब पौने पांच बजे सीमावर्ती पंचायत हल्का चंगिया के गांव पिंडी में कटाई चल रही थी। इस दौरान कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से फसल को आग लग गई। जिसने देखते ही देखते साथ लगे खेत में लगी फसल को भी चपेट में ले लिया। पूर्व सरपंच व डॉक्टर रघुवीर सिंह ने दमकल विभाग को फोन किया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक गारा राम की 10 कनाल और शिवदेव सिंह की छह कनाल फसल जलकर राख हो चुकी थी।
बता दें, बीते एक सप्ताह में ही करीब 8193 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है। इसका मुख्य कारण खेतों के ऊपर लटक रही तारों में स्पार्किंग और कंबाइन से निकली चिंगारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें