अरनिया। क्षेत्र के गांव कुल खुर्द में वीरवार देर शाम आग लगने से गुज्जर समुदाय के तीन कुल्ले पूरी तरह से जलकर राख हो गए। घटना में एक मवेशी की भी जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार तथा सरपंच सुभाष सैनी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम शॉर्ट सर्किट के कारण एक कुल्ले में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने साथ लगते अन्य दोनों कुल्लों को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते तीनों कुल्ले पूरी तरह से जलकर राख हो गए।
सरपंच सैनी ने बताया कि कुल्ले के भीतर नकदी व अन्य सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। पीड़ित मूसा, बरकत अली तथा नजीर अहमद ने नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।