फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के निर्माण के दौरान एक हिस्सा धंसने से दो मजदूर दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के तहसील बाजार में नाले के निर्माण के दौरान एक हिस्सा धंसने से दो मजदूर दब गए। दोनों को मशक्कत से बाहर निकाला और उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने नाले के निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री के सैंपल लिए हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार घटना वीरवार दोपहर की है। नगर पालिका की ओर से नाले का निर्माण करवाया जा रहा है। अचानक नाले का एक हिस्सा धंस गया। निर्माण में लगे दो मजदूर इसमें दब गए। लोगों ने दोनों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद लोहे के सब्बल से नाले के किनारों को तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। घायल मजदूरों की पहचान 29 वर्षीय संत लाल पुत्र मोहित लाल व 47 वर्षीय चन्नी लाल पुत्र मुक्त राम निवासी छतीसगढ़ के रूप में हुई है। दोनों यहां मजदूरी कर रहे हैं। थाना प्रभारी जयपाल शर्मा की अगुवाई में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें