फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनिया में पांच दिनों में दो महिलाओं समेत सात संक्रमित, एक गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अरनिया क्षेत्र में बीते पांच दिनों में दो महिलाओं सहित सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। उप चिकित्सा केंद्र अरनिया के डॉ. रोहित कुमार ने कहा कि लापरवाही के चलते कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते पांच दिनों में दो महिलाओं सहित सात लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमे से एक गर्भवती भी शामिल है। दोनों महिलाओं को उपचार के लिए बख्शी नगर अस्पताल में भेजा गया है, जबकि अन्य पांच को सख्त हिदायतों के साथ घरों में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति की लापरवाही से सैकड़ों लोग संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। अभी तो यह दूसरी लहर की शुरुआत है। अभी भी लोगों ने कोरोना की एसओपी का पालन नहीं किया तो संक्रमितों की संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें