मीरां साहिब। पुलिस ने ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 108 ग्राम हेरोइन, 19,000 रुपये नकद और एक वजन तौलने वाली मशीन बरामद की है।
थाना प्रभारी मीरां साहिब इंस्पेक्टर जयपाल शर्मा की देखरेख में कुल्लियां में नाका लगाया था। इस दौरान चक अलवाल से आ रहे वाहन (जेके02 सीएन 7902) को रोका। तलाशी लेने पर 108 ग्राम हेरोइन, 19,000 नकद राशि बरामद हुई। चालक की पहचान साहिल चौधरी निवासी चक अलवाल, तहसील आरएस पुरा जिला जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।