आरएस पुरा। गांव चकरोई में पंचायत के नायब सरपंच रोशन लाल भगत की अध्यक्षता में निजी संस्थान की ओर से दिव्यांग व बुजुर्ग लोगों में जरूरत का निशुल्क सामान का वितरण किया गया। इस दौरान संस्थान के राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। पंचयात के पूर्व सरपंच रोशन लाल भगत ने कहा कि एक माह पूर्व पंचायत के अधीन जरूरतमंद ग्रामीणों की सूची बनाकर भेजी गई थी और आज दिव्यांग व बुजुर्ग लोगों की जरूरत के मुताबिक ट्राई साइकिल, बेल्ट आदि का समान का वितरण किया गया। उन्होने कहा कि आने वाले दिनो में दिव्यांग पढ़े-लिखे युवा वर्ग के लोगो को स्वेटर बुनाई, मोमबती बनाना और कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह लोग रोजगार स्थापित कर सकें। इस दौरान हीर फौजी, पुष्पा देवी, जीतो देवी, रामलाल, बिहारी लाल आदि भी मौजूद थे।