फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजस्व विभाग की इमारत को गिराकर पार्किंग बनाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे में महात्मा गांधी पार्क के साथ राजस्व विभाग की इमारत को असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद भी इसे गिराया नहीं जा रहा है। इसके चलते कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को आरएस पुरा जम्मू साउथ के विधायक नरेंद्र सिंह ने जिला आयुक्त जम्मू सचिन कुमार वैश्य को मौके का जायजा करवाया। इस स्थान पर वाहनों की पार्किंग बनाए जाने की मांग करने पर जिला आयुक्त ने कहा कि राजस्व विभाग की भूमि होने पर जब तक उनकी ओर से लिखित में नहीं भेजा जाता तब तक उक्त स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जा सकती।
स्थानीय अजय कुमार का कहना है कि पिछले कई वर्ष से उक्त स्थान पर आधा भवन गिर चुका है और बाकी इमारत कभी भी गिर सकती है। उन्होंने कहा कि कस्बे में कहीं पर भी वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान नहीं होने पर अगर उक्त स्थान पर वाहनों की पार्किंग बना दी जाए तो लोगों को इससे राहत मिल सकती है। मनदेव सिंह का कहना है कि सरकार की ओर से बनाई योजनाएं कागजों तक सीमित होने पर लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा प्रशासन को चाहिए कि उक्त स्थान पर वाहनों की पार्किंग के लिए पुराने भवन को तोड़कर भूमि को नगर पालिका के अधीन किया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को पार्किंग की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

कस्बे के सुशील चंदेल का कहना है कि सरकार को लोगों की बेहतरी के लिए कारगर कदम उठाने चाहिएं कस्बे में लोगों के वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई पार्किंग स्थल नहीं है। ऐसे में उक्त स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि क्षेत्र के लोगों को वाहन खड़े करने की सुविधा मिलने के साथ बाजार में लगने वाले जाम से भी निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें