फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा में लेखक ठाकुर बलदेव सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पूर्व मंत्री व डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के राज्य महासचिव आरएस चिब की अध्यक्षता में सोमवार को गांव सतराइयां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लेखक ठाकुर बलदेव सिंह को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें क्षेत्र के पंचों-सरपंचों सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री आरएस चिब सहित गणमान्य लोगों ने स्व. ठाकुर बलदेव सिंह के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आरएस चिब ने कहा कि ठाकुर बलदेव सिंह ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा दिया है। 1947 में जब देवा बटाला से लोग उजड़ कर आए तो उनको बसाने में उन्होंने अहम योगदान दिया। इसके लिए अलावा उन्होंने कई किताबें भी लिखीं। उन्होंने लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें