मीरां साहिब। कस्बे में वीरवार सुबह हुई बारिश से नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते प्रशासन की ओर से नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश जारी किया गया।
वीरवार सुबह बलोल नाले व निक्की तवी में जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने आसपास रहने वाले विशेष कर गुर्जर समुदाय के लोगों को पशुओं समेत सुरक्षित स्थान पर जाए जाने के निर्देश दिए। बता दें, कई बार निक्की तवी व बलोल नाले में जलस्तर बढ़ने से पशु बह जाने के मामले सामने आ चुके हैं।