फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान ने मचाई तबाही, टीन की छतें उड़ीं, एक महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/ जिब/रियासी। ग्रामीण क्षेत्रों में वीरवार रात आए तूफान और बारिश से काफी नुकसान हुआ। जिब की कैंबल डंगा, जिब थाती ए, जिब थाती बी, मगैनी, चक्क, पडानू, रैंबल और अन्य जगहों पर फल और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। तेज हवाओं से बिजली ढांचा क्षतिग्रस्त होने से कई जगह बिजली गुल रही। कई जगह तारें टूटकर गिर गईं। लोगों को रात अंधेरे में ही काटनी पड़ी। शुक्रवार को भी कई हिस्सों में बिजली बहाल नहीं हो पाई। रियासी में कई जगह टीन की छतें उड़ गईं। पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए। कई इलाकों में पूरी रात बिजली ठप रही। खैरालोड़ में तूफान से एक महिला घायल हो गई। जिब के ग्रामीणों का कहना है कि तूफान से आम, आलू बुखारा, नाशपति की फसल प्रभावित हुई है। फल समय से पहले ही पेड़ों से टूटकर गिर गए। सब्जी की फसलें भी तबाह हो गई हैं। कुछ जगहों में तेज बारिश की वजह से नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से भूमि कटाव हो गया।
विज्ञापन

रियासी के सलाल में पुलिस चौकी की टीन की छतें तेज हवा में उड़ र्गइं और पास ही स्थित नाले में जा गिरीं। रियासी-माहौर सड़क मार्ग पर भारी भरकम पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। सुबह ग्रेफ के कर्मचारियों ने पेड़ को काट कर रास्ते से हटाया। जिला मुख्यालय से बीस किलोमीटर दूर डेरा बाबा बंदा बहादुर गुरुद्वारा साहिब में भी तूफान ने तांडव मचाया। गुरुद्वारा के पास लगा हुआ पीपल का पेड़ भरभरा कर गिर गया। इससे गुरुद्वारा साहिब की इमारत को भी नुकसान पहुंचा। बारिश और तूफान के बीच बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। लोगों को पूरी रात बिना बिजली के ही काटनी पड़ी। कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई दोपहर बाद ही जारी हो सकी। खैरालेड़ में रहने वाले अब्दुल हमीद के घर की टीन की छतें भी तूफान में उड़ गईं। इस दौरान उनकी पत्नी रुखसाना बेगम घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी में भर्ती कराया गया।
चिनैनी में ओलावृष्टि भी, 12 घंटे गुल रही बिजली
चिनैनी। क्षेत्र में तूफान के चलते वीरवार रात को ठप हुई बिजली शुक्रवार सुबह 12 घंटे बाद बहाल हो पाई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वीरवार रात यहां तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई, जिससे बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। लोगों को सारी रात अंधेरे में काटनी पड़ी। बिजली कर्मचारियों ने 33 केवी लाइन में फाल्ट ढूंढ कर बिजली बहाल की। चिनैनी क्षेत्र में करीब 12 घंटे बाद बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें